भिलाई के सुपेला मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई…
जब बिना बारिश के ही पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
दरअसल, भिलाई नगर निगम द्वारा नवनिर्मित पानी टंकी की लीकेज टेस्टिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई…
जहां टेस्टिंग के दौरान पाइपलाइन में जगह-जगह से लीकेज पाया गया।
देखते ही देखते टंकी से निकलता पानी पूरे सुपेला मार्केट और आसपास के इलाकों में फैल गया…
और हालात ऐसे बन गए कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
अचानक आई इस स्थिति से स्थानीय लोग हैरान रह गए…
लोगों का कहना था कि बिना बारिश के ही ऐसा मंजर उन्होंने पहली बार देखा।
सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों को उठानी पड़ी…
जिनकी दुकानें पानी में डूब गईं…
और रोज़मर्रा का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया।
वहीं आम नागरिकों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा…
सड़कों पर पानी भर जाने से कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया…
और जांच में सामने आया कि पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज है…
जिसके चलते यह हालात बने।
नगर निगम ने अब जल्द से जल्द लीकेज की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया है…
ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा था…
और कमियों को अभी ही ठीक कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस नई पानी टंकी के शुरू होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है…
लेकिन फिलहाल सुपेला मार्केट में हुए इस “बिन बारिश बाढ़” ने
नगर निगम की तैयारियों पर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

