दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम खर्रा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया…
जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया…
और टकराते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं…
इस हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई…
और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के वक्त मौके पर काम कर रहे मजदूरों में खासा डर देखने को मिला…
करंट फैलने के खतरे को देखते हुए मजदूर अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए…
इस दौरान कुछ मजदूर गिरते-पड़ते भी दिखे…
बताया जा रहा है कि यह घटना ग्राम खर्रा में जगदीश साहू के घर के पास लगे बिजली पोल की है…
जो ट्रैक्टर की टक्कर से पूरी तरह टूट गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया…
जिसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है…
स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दे दी…
लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया था।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है…
लेकिन जिस तरह से चिंगारियां और करंट का खतरा बना…
उससे यह साफ है कि थोड़ी सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी।
फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की टीम से जल्द सुधार कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है…
ताकि इलाके की बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

