पीएम मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर

17 सितंबर को जहां एक और विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हुई तो वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के पदाधिकारी के मार्गदर्शन में शंकर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया इस अवसर पर शंकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में इस रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान किया इनमें से कुछ विद्यार्थी अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर रहे थे और उन्होंने अपना अनुभव न्यूज़ टीम के साथ साझा किया वही इस कार्यक्रम के आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के पदाधिकारीयो ने मौके पर पहुंच कर रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और आयोजित रक्तदान शिविर और सेवा पखवाड़े के बारे में जानकारी दी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी एवं उनकी इकाइयों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

By editor