नगर पालिका निगम भिलाई अपने स्वामित्व के भूखंडों को लीज पर देने का मन बना रहा है जिसके लिए बाकायदा हितग्राही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इन भूखंडों में व्यावसायिक और आवासीय दोनों ही प्रकार के भूखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर उपलब्ध है इसमें एमआईजी 1 लिंग और लिंग 1 के साथ-साथ सबसे बड़ा भूखंड प्रियदर्शनी परिसर संजय नगर तालाब के बगल में लगभग 14950 वर्ग मीटर उपलब्ध है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है इन सभी भूखंडों के लिए धरोहर राशि भी निश्चित की गई है जिसकी जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के राजस्व विभाग से प्राप्त की जा सकती है इसकी जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने उपलब्ध कराई है नगर पालिका निगम भिलाई में आम जनमानस से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाएं और अंतिम तिथि के पूर्व भूखंड लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन जरूर करें।

