दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति मुकेश सिंह, ससुर आमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी और योगिता दुबे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका प्रीति सिंह, उम्र 25 वर्ष, को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। मानसिक और सामाजिक दबाव से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में प्रताड़ना की पुष्टि होने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

