ब्रेकिंग
21 Feb 2026, Sat

दुर्ग में साहू समाज का ज्ञापन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

दुर्ग में साहू समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जिला साहू संघ का आरोप है कि यातायात पुलिस में पदस्थ एक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश की गई, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला साहू संघ, दुर्ग द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 7 फरवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस में पदस्थ निरीक्षक के साथ कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मामले में थाने में अपराध दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में रोष व्याप्त है। संघ का कहना है कि यदि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की गई तो साहू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में साफ चेतावनी दी गई है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। यह कोई पहली घटना नहीं है जब यातायात की व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की गई हो देखना होगा कि इस बार साहू समाज के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन का पुलिस प्रशासन पर क्या असर होता है।

By editor