ब्रेकिंग
21 Feb 2026, Sat

दुर्ग में देश के पहले ‘साथी बाज़ार’ का भूमिपूजन

दुर्ग जिले में देश के प्रथम साथी बाज़ार अधोसंरचना निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का संचालन दुर्गश्री किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम शामिल हुए। उनके साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर तथा राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। साथी बाज़ार में लगभग 170 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यहां वेंडर जोन, गेम जोन और अन्य सर्वसुविधायुक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। उपाध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह बाजार किसानों को सीधे खेत से उपभोक्ताओं तक जोड़ने का माध्यम बनेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी। महिलाओं को भी अपने उत्पाद बेचने के लिए विशेष प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। देश के पहले साथी बाजार की परिकल्पना अच्छी है यदि यह साकार हो गई तो यकीनन किसानों और स्व सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बदला जा सकेगा।।

By editor