ट्रक ने युवती को कुचला…25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR: रायपुर में हादसे के बाद किया था चक्काजाम, टायर चढ़ने से भेजा आ गया था बाहर

रायपुर में एक युवती की एक्सीडेंट में मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे तेलीबांधा चौक में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एक ऑटो वाले की शिकायत पर 20 से 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

हालांकि, FIR में किसी भी आरोपी का नाम नहीं है। बता दें कि युवती को एक ट्रक ने कुचल दिया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं आज तेलीबांधा में एक्सीडेंट वाली जगह पर रायपुर कलेक्टर, SSP और ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य अधिकारी मुआयना करने पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

एक्सीडेंट की घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हुआ था। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

जानिए कैसे हुआ हादसा?

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक रेड सिग्नल होने के कारण ट्रक खड़ा हुआ था, जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की ओर जा रहा था। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा। इस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट साइड के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आई। जिसे ट्रक ड्राइवर ने देखा नहीं और गाड़ी आगे बढ़ा दी। एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गईं। जिससे तान्या ट्रक के पिछले चक्के में दब गई।

सिर और सीने की हड्डियां बुरी तरह चूर-चूर

हादसे में युवती के सिर और सीने की हड्डियां बुरी तरह चूर-चूर हो गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। सिर पर टायर चढ़ने से भेजा बाहर आ गया। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम को क्लियर करवाया। तान्या अपने गोल्डन स्काई अपार्टमेंट फेज-2 वीआईपी रोड से स्कूटर से शहर की तरफ जा रही थी।

पीएचडी की कर रही थी तैयारी

तान्या के करीबी रिश्तेदारों से पता चला है कि वह पढ़ाई में होनहार थी। वह पीएचडी में एडमिशन के लिए यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी। हादसे के दिन वह शहर के भीतर पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जा रही थी। तभी एक्सीडेंट हो गया।

तान्या के पिता रामकृष्णा दवा कारोबारी है। उसका एक भाई भी है, जो डॉक्टर हैं। 10 दिन पहले ही अपने भाई की शादी में तान्या ने परिवार के साथ खूब एंजॉय किया था। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

तेलीबांधा पुलिस ने हादसे के बाद युवती के परिजनों को सूचना दे दी थी। पुलिस ने युवती की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कर बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का है।

By editor