छावनी क्षेत्र के छाया लॉज में देह व्यापार का खुलासा

दिनांक 09 फरवरी को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई कि छावनी क्षेत्र स्थित छाया लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग और सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग शामिल है उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपियों को आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है

By editor