केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और रोजगार के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और पूरी तरह निराशाजनक व सन्नाटा भरा है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल आंकड़ों और दावों का सहारा लिया है, जबकि जमीनी हकीकत से बजट का कोई सरोकार नहीं दिखता। ऐसे बजट से देश के आम नागरिकों, खासकर कमजोर वर्गों को कोई वास्तविक लाभ मिलने वाला नहीं है।

