कुम्हारी ब्रिज पर 1 महीने का डायवर्जन

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले कुम्हारी स्थित करूं नदी के ब्रिज की मरम्मत कार्य को लेकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए दुर्ग से रायपुर पहुंच मार्ग में परिवर्तन किया गया है जिसमें दो पहिया और छोटे वाहनों के लिए अलग मार्ग और भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग बनाया गया है और पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य से होने वाले परेशानियों से बचने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिस बल भी लगाया गया है यह बाल किस तरह से इस व्यवस्था को संभालेंगे इसका पूर्व अभ्यास 1 अप्रैल को किया गया जिसमें उपस्थित बाल को यह समझाया गया कि ऐसे समय में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और होने वाले परेशानियों से किस तरह से निपट जाए इस पूर्व अभ्यास के दौरान दुर्ग जिला एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने ऐसे समय में बारीक से बारीक पहलुओं से मौके पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस वालों को अवगत भी कराया और दुर्ग से रायपुर आने जाने वाले यात्रियों को इस बात का आश्वासन भी दिया कि सिर्फ मार्ग परिवर्तित किया गया है और इस परिवर्तित मार्ग पर भी चलने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी और यातायात शुगम बना रहेगा बात सिर्फ एक माह की है हो सकता है इस एक माह में थोड़ी बहुत परेशानियां यात्रियों को आए परंतु जान जोखिम में डालकर इस पुल से यातायात करने से छुटकारा तो मिलेगा इसलिए एक माह तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य में आम नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक और अपेक्षित रहेगा।।

By editor